साहसिक व्यक्तित्व

ISFP-A / ISFP-T

“साहसिक” व्यक्तित्व

मैं दिन की दौरान ही बदल जाता हूँ। मैं जागता हूँ तो मैं एक व्यक्ति होता हूँ, और जब मैं सोने जाता हूँ तो मुझे पक्का पता होता है कि मैं कोई और हूँ।

Bob Dylan

साहसी व्यक्तित्व के लोग सच्चे कलाकार होते हैं, लेकिन अनिवार्यत: प्रचलित अर्थों में नहीं जहां वे खुशनुमा नन्हें पौधों की चित्रकारी करते हों। हालांकि वे प्राय: पर्याप्त रूप से ऐसा कर सकने में पूर्णत: सक्षम होते हैं। बल्कि, ऐसा होता है कि वे सामाजिक परिपाटी की सीमाओं को बढ़ाने के लिए सौंदर्य ज्ञान, डिज़ाइन और अपनी पसंदों एवं कृत्यों का भी उपयोग करते हैं। साहसी व्यक्तित्व के लोगों को पारंपरिक अपेक्षाओं को सौंदर्य और व्यवहार में प्रयोगों के साथ पलट देना अच्छा लगता है—ऐसी संभावना होती है कि उन्होंने एकाधिक बार इस उक्ति को अभिव्यक्त किया हो कि “मुझे डिब्बे में बंद मत कीजिए!”

“साहसिक” व्यक्तित्व (ISFP-A / ISFP-T)

वे अपने आप में खुश रहते हैं

साहसी व्यक्ति लोगों और विचारों के संपर्क से प्रेरित एक रंगीन, कामी विश्व में रहते हैं। साहसी व्यक्ति को इन संपर्कों की पुनर्व्याख्या करने, स्वयं और नए परिप्रेक्ष्य दोनों के साथ पुनर्रचना और प्रयोग करने में आनंद आता है। किसी और प्रकार के व्यक्तित्व के लोग इस प्रकार इससे अधिक खोज और प्रयोग नहीं करते हैं। इससे सहजता का भाव उत्पन्न होता है जिससे साहसी व्यक्ति अपने घनिष्ठतम दोस्तों और प्रियजनों को भी मनमौजी लगते हैं।

इन सबके बावजूद, साहसी व्यक्ति निश्चित रूप से अंतर्मुखी होते हैं जो अपने दोस्तों को तब और भी अचंभित कर देते हैं जब वे स्वयं को पुन: ऊर्जावान बनाने हेतु एकाकी होने के लिए लोगों की नज़र से दूर हो जाते हैं। केवल इसलिए कि वे एकाकी हो गए हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि साहसी व्यक्तित्व वाले लोग निष्क्रिय बैठ जाते हैं – वे इस समय का उपयोग आत्म-अन्वेषण करने, आकलन करने और अपने सिद्धांतों का पुनर्मूल्यांकन करने में करते हैं। बीते समय या भविष्य पर विचार करने के बजाए, साहसी व्यक्ति यह सोचता है कि वे कौन हैं। वे अपने एकांतवास से परिवर्तित रूप में लौटकर वापस आते हैं।

साहसी व्यक्ति अपने जुनूनों को बढ़ाने के लिए तरीके ढूंढने के लिए जीता है। जुआ खेलना और जोखिम भरे खेलकूद जैसे जोखिमपूर्ण व्यवहार अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा इस प्रकार के व्यक्तित्व वाले व्यक्तियों में अधिक होते हैं। भाग्यवश, समयानुसार उनकी समस्वरता और अपने परिवेश के अनुकूल हो जाना उन्हें अधिकतर लोगों से बेहतर करने के योग्य बनाता है। साहसी व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाना भी पसंद करते हैं, और कतिपय अनोखा आकर्षण रखते हैं।

हालांकि, यदि कोई आलोचना गहरा असर छोड़ती है तो इसका बुरा नतीजा हो सकता है। कुछ साहसी व्यक्ति उदार अभिव्यक्तियों वाली टिप्पणियों को अपने जुनूनों को नई दिशा में बढ़ाने में मदद करने वाले एक अन्य दृष्टिकोण के रूप में देखते हैं। लेकिन यदि टिप्पणियां बहुत कटु हों और कम परिपक्व हों तो साहसी व्यक्ति विचित्र तरीके से अपना आपा खो सकते हैं।

साहसी व्यक्ति अन्य व्यक्तियों की भावनाओं के प्रति संवेदी होते हैं और समरसता को महत्व देते हैं। आलोचना का सामना करने पर, इस व्यक्तित्व के लोग बहुत ज़्यादा देर तक उस क्षण से बच नहीं पाते जो उन्हें उत्तेजना का शिकार बना देते हैं। मगर उस क्षण मे रहने का दोनों असर होता है, और एक बार जब किसी बहस की उत्तेजित भावनाएं शांत हो जाती है तो साहसी व्यक्ति बीती बातें प्राय: भूलकर आगे की ओर बढ़ जाते हैं जैसे कि ऐसा कुछ हुआ ही न हो।

जीवन की प्रत्येक अभिव्यक्ति अर्थपूर्ण है

साहसी व्यक्तियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती भविष्य की योजना बनाना होता है। अपने लक्ष्यों को आधारशील बनाने हेतु रचनात्मक आदर्शों को ढूंढना और ऐसे लक्ष्य निर्धारित करना जो सकारात्मक सिद्धांतों का सृजन करें, कोई छोटा कार्य नहीं है। किसी अन्य प्रकार के व्यक्तित्व से भिन्न, साहसी व्यक्ति अपने भविष्य की योजनाएं संपत्तियों और सेवानिवृत्ति की दृष्टि से नहीं बनाते हैं। इसके बजाए, वे वस्तुओं का नहीं बल्कि अनुभवों का संग्रह बनाते हुए, एक पहचान बनाने की भावना में योगदानों के रूप में कृत्यों और व्यवहारों की योजना बनाते हैं।

यदि ये लक्ष्य और सिद्धांत आदर्श हों तो साहसी व्यक्ति आश्चर्यजनक उदारता और नि:स्वार्थ भाव से काम कर सकता है – लेकिन यह भी हो सकता है कि साहसी व्यक्तित्व वाले लोग स्वार्थ, चालाकी और अहंकार भाव से कार्य करते हुए अत्यधिक आत्म-केन्द्रित पहचान बना लें। साहसी व्यक्तियों के लिए जरूरी है कि वे सक्रिय रूप से वह बनना याद रखें जो वे बनना चाहते हैं। नई आदत विकसित करना और बनाए रखना स्वाभाविक रूप से नहीं भी आ सकता है, लेकिन अपनी प्रेरणाओं को समझने के लिए प्रत्येक दिन समय निकालने से साहसी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति को उस चीज़ का अनुसरण करने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करने का अवसर मिलता है जिस चीज़ से उसे प्यार होता है।

साहसी व्यक्ति जिनसे आप शायद परिचित हों